कई मंत्रियों, विधायकों व पार्षदों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना
अम्बाला/चंडीगढ़, 19 मार्च - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर कई मंत्रियों, विधायकों, पार्षदों एवं अन्य ने उनका हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज से आज उनके आवास पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, विधायक बिमला चौधरी ने उनका हालचाल जाना। इस दौरान सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इसी प्रकार आज शाम मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए उनके आवास पर घरौंडा नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता के साथ पार्षद सोमनाथ प्रजापति, पार्षद अश्विनी राणा, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य नरेंद्र प्रजापति के अलावा अन्य ने उनका हालचाल जाना।
#AnilVij #HaryanaPolitics #GetWellSoon #HealthUpdate #Ambala #HaryanaGovernment #RajeshNagar #VipulGoel #BimlaChaudhary #PoliticalNews #DanikKhabar #Haryana #HaryanaMinisters