स्वतंत्रता दिवस को लेकर पटियाला रेलवे स्टेशन पर चलाया सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वायड भी तेनात

जे कुमार 6 अगस्त पटियाला : स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पटियाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रेलवे पुलिस द्वारा एक विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई डीएसपी अनीता सैनी और एसएचओ दिलबाग सिंह ने की। उनकी टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और परिसर में मौजूद लोगों की गहनता से जांच की।

इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात रहीं, जिन्होंने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और अन्य सभी हिस्सों की गहन जांच की। टीम ने यात्रियों से अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे स्टाफ या पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।

डीएसपी अनीता सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही, स्टेशन को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया गया है, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से न केवल वातावरण सुंदर बनता है, बल्कि बीमारियों से भी बचाव होता है।

इस मौके पर आम जनता से भी अपील की गई कि वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और सजग नागरिक के रूप में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें। रेलवे पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल सुरक्षा के लिहाज से बल्कि सामाजिक जागरूकता के लिए भी महत्वपूर्ण रहा।

#securitycampaign  #patiala   #railwaystation  #independenceday  #punjab
Previous

संस्कृत दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और इस अमूल्य भाषा को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है

Next

जियो फेंसिंग के विरोध मे 4 अगस्त को एक घंटे का स्वास्थ विभाग मे रहेगा वर्क सस्पेंड