ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एसडीओ विकास बंसल की मौत पर दुख जताया, मृतक के पिता से बात कर ढांढस बंधाया
अम्बाला, 7 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बिजली निगम के एसडीओ विकास बंसल जी के पिता से बात की और घटना को लेकर गहरा दुख जताया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि घटना को लेकर वह दुखी है। उन्होंने कहा कि वो बिजली विभाग के मंत्री है और बिजली विभाग उनका परिवार है। उन्होंने स्व. एसडीओ के पिता से बात कर ढांढस बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दी।
गौरतलब है कि गत दिवस नारायणगढ़ डिवीजन में तैनात विकास बंसल की यमुनानगर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह बैलेरो गाड़ी में थे जब उनकी गाड़ी की भिड़ंत एक बस से हो गई थी। हादसे के बाद घायल एसडीओ अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था।
----------------------------------
Previous
दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 1: श्लोक 23
Next