12/07/25

‘‘खड़गे जी को अपने देश और अपने देश के लोगों व प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है इनको विदेशियों पर भरोसा है’’ - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला/ चण्डीगढ, 12 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘खड़गे जी को अपने देश और अपने देश के लोगों व प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है इनको विदेशियों पर भरोसा है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘खड़गे जी हमारी बात पर भरोसा करें ना करें लेकिन पाकिस्तान तो उनका अपना अज़ीज़ है उनके प्रधानमंत्री/उप-प्रधानमंत्री पर तो भरोसा कर लें कि भारत-पाकिस्तान युद्ध रूकवाने में ट्रंप ने मध्यस्थता करने के लिए किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं की थी’’।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ब्यान कि ‘मोदी जी और भाजपा कितना झूठ बोलते हैं। जब भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा था, तब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त कर दिया है, ट्रंप ने उन्हें रुकने को कहा था... ट्रंप ने यह बात 16 बार कही थी। मोदी ने उनका जवाब नहीं दिया, क्यों? क्योंकि उनमें ट्रंप के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं थी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ‘‘जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि कोई भी किसी भी तरह की बातचीत नहीं हुई है और पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने भी कह दिया की कोई बातचीत नहीं हुई है, तो कम से कम पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री पर खडगे जी भरोसा कर लें क्योंकि पाकिस्तान तो उनका अपना अजीज है’’।

Previous

मुख्यमंत्री निवास, उप मुख्यमंत्री निवास तथा ऊर्जा मंत्री के राजकीय आवास पर लगाए स्मार्ट मीटर

Next

Prime Minister lauds the inscription of ‘Maratha Military Landscapes of India’ on the UNESCO World Heritage List