07/04/25

हरियाणा बीज विकास निगम के केन्द्र पर ओ.टी.पी. देकर सम्बन्धित बिकी केन्द्र से बीज प्राप्त कर सकते है

अम्बाला, 07 अप्रैल (अभी): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जिला अम्बाला मे फसल विविधिकरण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत भूमि की उर्वकता बनाए रखने व हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए ऊँचा के प्रर्दशन प्लाटो का आयोजन किया जाना है जिसके लिए जिला अम्बाला में 2160 क्विंटल ढँचे का बीज 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। एक एकड़ हेतू 12 किलोग्राम बीज व एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक लाभ प्राप्त कर सकता है। ऊँचा बोने के इच्छुक किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन  www.agriharyana.gov.in    पर करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन 30 मई 2025 तक खुला है।


हरियाणा बीज विकास निगम के केन्द्र पर ओ.टी.पी. देकर सम्बन्धित बिकी केन्द्र से बीज प्राप्त कर सकते है। किसान भाईयों से अपील की जाती है कि गेंहू की कटाई कम्बाईन से करने के बाद शेष बचे फानों को न जलाएं व इसके स्थान पर ऊँचा की बिजाई करके 40 दिन बाद खेत में ही जुताई कर दें ताकि भूमि की उर्वकता शक्ति बनी रहे। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से भी सम्पर्क कर सकते है।

Previous

अंबाला छावनी में 8 अप्रैल, मंगलवार को कार्यकारी अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतों का किया जाएगा निवारण

Next

सप्ताह में अब दो दिन आयोजित होंगे समाधान शिविर, प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक होगा आयोजन