07/04/25

अंबाला छावनी में 8 अप्रैल, मंगलवार को कार्यकारी अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतों का किया जाएगा निवारण

अम्बाला, 07 अप्रैल (अभी): बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला छावनी के कार्यकारी अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 8 अपै्रल जनवरी 2025 दिन मंगलवार को प्रात: 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन अम्बाला की अध्यक्षता अधीक्षक अभियन्ता वीके गोयल करेंगे।


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने बताया कि  बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।

Previous

महर्षि मार्कन्डेशवर स्कूल में साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Next

हरियाणा बीज विकास निगम के केन्द्र पर ओ.टी.पी. देकर सम्बन्धित बिकी केन्द्र से बीज प्राप्त कर सकते है