अम्बाला थाना पड़ाव क्षेत्र से 100 ग्राम हैरोइन व गाडी सहित आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 13 मार्च (अभी): पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र से मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में 12 मार्च 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रिंस उर्फ पप्पा निवासी तेली मण्डी अम्बाला छावनी को 100 ग्राम हेरोईन व गाडी सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।
12 मार्च 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते है। जो आज थाना पड़ाव क्षेत्र अम्बाला छावनी दिल्ली हाईवे नजदीक टांगरी नदी पुल से गाडी में मादक पदार्थ लेकर गुजरेगा। सूचना उपरान्त पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए पड़ाव क्षेत्र अम्बाला छावनी दिल्ली हाईवे नजदीक टांगरी नदी पुल के पास नाकाबंदी कर सन्दिंग्ध गाडी नम्बर एच0आर 01 एएम0-2507 को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर आरोपी प्रिंस उर्फ पप्पा से 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ पप्पा निवासी तेली मण्डी अम्बाला छावनी के रूप में हुई जिन्हें उपरोक्त मादक पदार्थ व गाडी सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया।