पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
जे कुमार, चंडीगढ़ 20 अगस्त :- पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को भेजे गए एक ईमेल के जरिए से दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और ऑपरेशन सेल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और हाईकोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस आला-अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की टीमों ने चप्पे-चप्पे को खंगाला गया | इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और हाईकोर्ट परिसर के अंदर आने-जाने वाले सभी लोगों की कड़ी जांच की जा रही है।
बता दे कि इससे पहले भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। करीब तीन महीने पहले मई माह मे भी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तब भी पूरे परिसर की तलाशी ली गई थी, लेकिन कुछ नहीं मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि यह मेल किसने और कहां से भेजा है।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत हो सकती है, लेकिन किसी भी आशंका को हल्के में नहीं लिया जा रहा। फिलहाल हाईकोर्ट परिसर को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है और जांच एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
#punjab-haryanahighcourt #bombthreat #policealert
#chandigarh #haryana #punjab #news