04/03/25

जब आसन पैरो पर हो, सदस्य मूवमेंट नहीं करेंगे भाषा में शालीनता रखें – श्री देवनानी

बी.एस. बाछल, 04 मार्च, जयपुर।

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि जब आसन पैरों पर हो तब कोई भी सदस्य न तो बाहर से अन्‍दर आयेंगे और न ही अंदर से बाहर जायेंगे। जब आसन पैरों पर हो तब सदन में सभी अपने सीटों पर बैठेंगे, मूवमेंट नहीं करेंगे। विधायक आसन के बोलते समय अपनी सीट से नहीं उठे और न ही  बाहर से सदन में प्रवेश करें। सोमवार को विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सदन में व्‍यवस्‍था देते हुये विधायकगण से कहा कि सदन में प्रत्‍येक विधायक की बात  सुनी जाए। जब विधायक सदन में अपनी बात रख रहें हो तब उन्‍हें टोका नहीं जायें।

 वासुदेव देवनानी ने कहा कि सभी विधायकगण भाषा में शालीनता का पूरा ध्‍यान रखें। किसी विधायकगण द्वारा सदन को संबोधित करते समय अन्‍य विधायकगण उनके सामने से न निकलें।  सदन की यह बहुत पुरानी परंपरा है। सदन में फोन पर बात करना प्रतिबंधित है। नाम पुकारने पर ही संबंधित सदस्‍यगण बोले। श्री देवनानी ने कहा कि अनुदान मांगो पर संबंधित मंत्री और संबंधित अधिकारीगण का सदन में मौजूद रहना आवश्‍यक है। इसका कठोरता से पालन करेंगे तो सदन अच्‍छी तरह से चलेगा।

Previous

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर पशुधन भवन में पक्षियों के लिए चुग्गे और पानी के परिंडे बांधकर अभियान की शुरूआत

Next

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की सूचना सहायक भर्ती 2023 की प्रगति की समीक्षा