केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 16 अगस्त को अलवर में प्रस्तावित दौरा, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा
एन.एस.बाछल, 05 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सरस डेयरी सभागार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को अलवर में प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक एवं सभा स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वन राज्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह 16 अगस्त को प्रस्तावित दौरे के दौरान सरस डेयरी अलवर में 3 लाख लीटर क्षमता के नवीन संयंत्र के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके दृष्टिगत दौरे की तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहे तथा यातायात प्रभावित ना हो इसको दृष्टिगत रखते हुए उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई : राजस्थान
Next