22/03/25

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दी

आरएस अनेजा, 22 मार्च नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दीहै। मोदी ने बिहार की समृद्ध विरासत, भारतीय इतिहास में इसके योगदान और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में  राज्य के लोगों की अथक भावना की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

Previous

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने समुद्र में साहसिक बचाव अभियान संचालित किया

Next

प्रधानमंत्री ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई