12/01/25

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

आरएस अनेजा, नई दिल्ली 12 जनवरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा हैं, जो युवाओं के मन में जुनून और उद्देश्य को बनाए रखते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

‘‘स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा हैं, वे युवा मन में जुनून और उद्देश्य को बनाए रखते हैं। हम एक मजबूत और विकसित भारत के उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

Previous

वर्ष 2030 तक राज्य के हर युवा को हुनरमंद बनाना सरकार का लक्ष्य- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Next

प्रधानमंत्री 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे