12/03/25

अम्बाला : होली पर हुड़दंगियों की खैर नहींए चप्पे.चप्पे पर रहेगी अम्बाला पुलिस की नजर

अम्बाला, 12 मार्च (अभी): जिले में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए अम्बाला पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने जिला पुलिस को त्योहार पर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों पर अक्सर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। जिला के सभी थाना.चौकी प्रभारियों को होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े दिशा.निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में होली के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे.चप्पे पर निगरानी व सतर्कता के साथ गश्त करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। नशे में धुत होकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को त्योहार को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। बदनियती से हुड़दंग करनेए किसी तरह की अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने की नियत से जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी । महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी तैनात रहेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे। सभी पीसीआर और डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगीए तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेंगे। बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकाले तो बाइक को तुरंत जब्त किया जाएगा। त्योहार पर कुछ शरारती और आपराधिक तत्व या शराबियों द्वारा रंगों की आड़ में पुरानी रंजिश निकालने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार के शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर चौक.चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार पर  शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था की पालना करते हुए पुलिस का हर संभव सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होली के दहन के साथ साथ नशे रूपी राक्षस का भी दहन करके समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए स

Previous

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

Next

राष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया