हल्की बूंदाबांदी से बदला माैसम, काले बादलों और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंडक
चंडीगढ़, 27 फरवरी (अभी): हरियाणा - पंजाब में वीरवार सुबह माैसम बदल गया। कई जिलों में हल्की बरसात से ठंडक बढ़ गई। सुबह 4 बजे बरसात हुई। लगभग पूरे प्रदेश में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेशो में ज्यादातर जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ओलावृष्टि होगी और बारिश हो सकती है। विभाग ने बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आने की आशंका जताई है। इसके बाद एक व तीन मार्च को हरियाणा - पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है, जबकि दो मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को भी पंजाब में कुछेक जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
Previous
पंजाब सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय कैबिनेट कमेटी, नशे के खिलाफ कार्रवाई की करेगी निगरानी
Next