• 21/09/26

भारत की राष्‍ट्रपति आज से 23 सितंबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी

आरएस अनेजा, 21 सितंबर - भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 23 सितंबर, 2026 तक गुजरात का दौरा करेंगी।

22 सितंबर को, राष्ट्रपति एकता नगर, केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी।

23 सितंबर को, राष्ट्रपति वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, वह ब्रह्माकुमारीज़ के अभियान 'विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ की शुरुआत करेंगी और वड़ोदरा में 'ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस' रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी। उस अवसर पर वह ब्रह्माकुमारीज़ नाडियाड के अभियान ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ की भी वर्चुअल तरीके से शुरुआत करेंगी।

Previous

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

Next

अंधेरों से उजाले की ओर: दारा सिंह की शराब से मुक्ति और एक नए जीवन की प्रेरणादायक कहानी