18/04/26

नारायणगढ़ के चांणसौली में पोषण पखवाड़ा: स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

अम्बाला, 18 अप्रैल (अन्‍नू): नारायणगढ़ के चांणसौली गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 'पोषण पखवाड़ा' के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंदर कौर ने मुख्य रूप से माताओं को उनके बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की सलाह दी, ताकि वे समय पर बुनियादी शिक्षा और पोषण प्राप्त कर सकें।



कुपोषण के खिलाफ अभियान

सीडीपीओ अरविंदर कौर ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए उचित पोषण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। अभियान के तहत मौके पर ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की ऊंचाई और वजन की जांच भी की गई ताकि उनके विकास के स्तर को समझा जा सके। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुपरवाइजर अनु ने बताया कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान का मुख्य लक्ष्य समुदाय से कुपोषण को पूरी तरह समाप्त करना है। इस जागरूकता कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।



#PoshanPakhwada2026 #HealthAwareness #NaraingarhNews #NutritionCampaign #ChildHealth #MaternalHealth #HealthyIndia #CommunityDevelopment #DanikKhabar #DanikKhabarAmbala

Previous

हथीन: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन का सख्त प्रहार; 7 व्यापारियों पर लगाया जुर्माना

Next

अंबाला: लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, बेटियों की सुरक्षा की मांग