18/04/26

अंबाला: लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, बेटियों की सुरक्षा की मांग

अंबाला, 18 अप्रैल (अन्‍नू): अंबाला सिटी के पॉलिटेक्निक चौक पर शुक्रवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने एक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' जैसी मानसिकता के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हिंदू युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


नासिक की घटना पर जताया गहरा रोष

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश कांत जिंदल ने नासिक में हिंदू युवतियों के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गिरोह बनाकर हिंदू बेटियों को उनकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



सरकार को दी चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि देशभर में सक्रिय ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो हिंदू समाज अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए खुद कदम उठाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिला संयोजक धर्म वर्मा, विनोद गोयल, अशोक कक्कड़ और विजय नारंग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



#Ambala #BajrangDal #Protest #AmbalaNews #SocialIssue #DanikKhabar #Ambala #DanikKhabarAmbala

Previous

नारायणगढ़ के चांणसौली में पोषण पखवाड़ा: स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

Next

अंबाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आगाज: 250 साल पुराने ऐतिहासिक रथ के साथ निकली शोभायात्रा