पुंछ: लोरन में महिला पर जंगली भालू का हमला; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

पुंछ, 07 जुलाई, (अन्‍नू): जिले की मंडी तहसील के लोरन ब्लाक में एक जंगली भालू ने खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान ज़रीना अख्तर (42 वर्ष, पत्नी अब्दुल कबीर) निवासी डारगाम, लोरन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ज़रीना अख्तर इन दिनों अपने परिवार और मवेशियों के साथ शाकी भारा डोक में रह रही थी। दोपहर के समय जब वह खेत में पानी डाल रही थी, तभी अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जुटे और डंडों व पत्थरों की मदद से भालू को खदेड़ा।

इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को कंधों पर उठाया और करीब 3 घंटे का पैदल रास्ता तय कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोरन पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है।

#PoonchNews #BearAttack #WildlifeAlert #LoranBlock #MandiTehsil #JammuKashmir #HospitalUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

Next

हरियाणा सिविल सचिवालय में पदोन्नति परीक्षा 25 जुलाई को: टाइपिंग दक्षता होगी सबसे बड़ी कसौटी