प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 23 मार्च नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
"देश आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान पर उनको नमन कर रहा है। स्वतंत्रता और न्याय के लिए उनका निडर प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है।"
पीएम मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को जयंती नमन किया
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में याद किया। "डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।"