अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद पार्टी करते नजर आए एयर इंडिया SATS के कर्मचारी, चार अफसरों से इस्तीफा मांगा
आरएस अनेजा, 28 जून नई दिल्ली
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे के कुछ दिन बाद एआईएसएटीएस के दफ्तर में हुई पार्टी का वीडियो सामने आया था जिसपर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह पार्टी ऐसे समय में हुई जब एयर इंडिया और टाटा समूह गुजरात हादसे पर शोक जता रहे थे।
इस वीडियो के वायरल होते ही टाटा समूह और एआईएसएटीएस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और चार सीनियर अधिकारियों से इस्तीफा मांगा है। इनमें कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी और दो सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शामिल हैं।
Air India SATS Airport Services Pvt. Ltd. (AISATS) एक संयुक्त शाखा है, जो टाटा समूह और SATS Ltd. (सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसेज) के बीच अनुबंधित है। यह भारत में एयरलाइंस के ग्राउंड हैंडलिंग, कैटरिंग और अन्य यात्रियों से जुड़ी सेवाएं मुहैया करती है। AI 171 विमान हादसे के कुछ ही दिन बाद AISATS के ऑफिस में हुई यह पार्टी कर्मचारियों की संवेदनशीलता पर सवाल उठे थे।
एआईएसएटीएस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा कि एआईएसएटीएस में हम AI 171 के दुखद नुकसान से प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता में खड़े हैं और हाल ही में एक आंतरिक वीडियो में दिखाई गए फैसले में चूक पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं। यह व्यवहार हमारे मूल्यों के अनुरूप नहीं है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
बता दें कि अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश में कुल 275 लोगों की मौत हो गई थीद्ध इस हादसे में सिर्फ 1 व्यक्ति की जान बच पाई थी। इसके बाद एयर इंडिया ने हर मृत व्यक्ति के परिजनों को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था।