प्रधानमंत्री आदमपुर वायु सेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिले
आरएस अनेजा, 13 मई नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वायु सेना स्टेशन आदमपुर जाकर हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा, "साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक वीर जवानों से मिलना विशिष्ट अनुभव रहा।"
प्रधानमंत्री ने कहा "आज सुबह, मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक उन लोगों के साथ समय बिताना बहुत ही विशेष अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं।"
Previous
देश के प्रमुख बंदरगाहों ने विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं
Next