04/03/25

वर्षा से खराब हुई फसल के लिए किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 72 घंटो में अपना मुआवजे सबंधी रिपोर्ट करवाएं दर्ज

अम्बाला, 04 मार्च (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि बीते दिनों ओलावृष्टि व वर्षा के चलते जिन किसानों की फसल खराब हुई है, वे किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 72 घंटे के अंदर अपना मुआवजे सबंधी रिपोर्ट दर्ज करवाएं ताकि नियमानुसार उनकी गिरदावरी करवाते हुए उसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाई जा सके।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाया है, वे अपने निकटतम कृषि अधिकारी या टोल फ्री नम्बर 14447 पर सम्पर्ककर 72 घंटे के भीतर अपने फसल खराबे की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं। वहीं जो किसान इस योजना के तहत पंजीकृत नही है वे हरियाणा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना नुकसान दर्ज करवा सकते है। इसलिए उनका मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होने ऐसे किसानों से अपील की है कि वे सम्बन्धित पोर्टल अपना पंजीकरण करवाएं।

Previous

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित किया

Next

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लगाए हेल्प डेस्क: सीजेएम