10/05/25

प्रधानमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

आरएस अनेजा, 10 मई नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया कि "प्रधानमंत्री @narendramodi की अध्यक्षता में 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री @rajnathsingh, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।"  

गौरतलब है कि भारत के आप्रेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक सीमा पर दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया जा रहा है जिसका भारतीय सेनाओं द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Previous

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित’

Next

ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की अपील पर टीवी चैनलों द्वारा सायरन बजाने बंद किए, मंत्री विज ने खुशी जताई और धन्यवाद किया