02/04/25

46 ग्राम चिट्टा, आठ हजार नकदी के साथ जालंधर का सप्लायर गिरफ्तार, होटल की पार्किंग से दबोचा

हिमाचल, 02 अप्रैल (अभी): सोलन पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ पंजाब के जालंधर के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 46 ग्राम चिट्टा और 8,000 रुपये की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसमें शामिल गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है, आरोपी इस चिट्टे को सोलन समेत आस-पास के शिक्षण संस्थानों में सप्लाई करने वाला था।

पुलिस की विशेष टीम शहर में गश्त पर थी। सूचना मिली कि बड़ोग में एक होटल की पार्किंग में ब्राउन रंग की गाड़ी खड़ी है। इसमें रवि कुमार नामक युवक बैठा है जो चिट्टे के धंधे में संलिप्त है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पार्किंग में दबिश देकर गाड़ी में बैठे युवक रवि कुमार पुत्र बलजीत राम निवासी गांव सैल कियाणा, डाकघर दयारपुर तहसील फिल्लौर, जालंधर पंजाब से 46 ग्राम चिट्टा और 8,000 रुपये की नकदी बरामद की।

Previous

पिछली साल के दामों पर ही मिलेंगी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबें

Next

विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही हिमाचल सरकार