पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों से बंधवाई राखी, दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों से राखी बंधवाई और उन्हें आशीर्वाद दिया। प्यार और अपनत्व से भरा दिखा ये खास पल दिखा।

प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ अपने आवास (सात लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली) पर यह त्योहार मनाया। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें दुलार, आशीर्वाद व मिठाइयां दीं।

प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर पूरे देश को इस पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के अटूट प्रेम के महत्व को सराहा।

Previous

ओडिशा: सीबीआई ने डाकघर बचत धोखाधड़ी मामले में 11 साल से फरार पूर्व शाखा पोस्ट मास्टर को किया गिरफ्तार

Next

आज का राशिफल — शुक्रवार, 28 अगस्त 2026