15/09/26

चंडीगढ़ में 21.57 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा गया शातिर तस्कर; 8 NDPS समेत 9 केस हैं दर्ज

चंडीगढ़ , 15 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-34 थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 43 वर्षीय कुख्यात नशा तस्कर अवतार सिंह उर्फ तारी को 21.57 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मोहाली के गांव दुराली का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-34 थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान सेक्टर-45 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पार्किंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से 21.57 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। अवतार सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 से लगातार आपराधिक मामले दर्ज होते रहे हैं। उसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के 8 मामलों सहित चोरी का भी एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाता था और शहर में किन-किन लोगों को सप्लाई करने जा रहा था।

#ChandigarhNews #ChandigarhPolice #DrugSmuggling #NDPSAct #Sector34Police #MohaliNews #DanikKhabar

Previous

एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विज

Next

किसानों को अपनी धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री