”शहर में कोई नया बल्ब जगता है तो मेरा दिल भी खुशी से जग उठता है” – फीनिक्स क्लब में नए हॉल के उद्घाटन पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

सफलता हमेशा क्षमता और अवसर से मिलती है : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फीनिक्स क्लब में नवनिर्मित सैफरान हॉल का उद्घाटन किया और क्लब प्रबंधन को शुभकामनाएं दी

अम्बाला, 16 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर में कहीं नया बल्ब भी जगता है तो मेरा दिल भी जग उठता है, आज सेंट्रल फीनिक्स क्लब में आपने नए हॉल का निर्माण कर अम्बाला छावनी में कुछ नया जोड़ दिया है जहां विभिन्न वर्गों के लोग कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।

मंत्री विज गत देर शाम अम्बाला छावनी के सेंट्रल फीनिक्स क्लब में नवनिर्मित “सैफरान हॉल” के उद्घाटन के उपरांत क्लब सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर क्लब चेयरमैन शैलेंद्र खन्ना व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में बहुत ही सुंदर हाल का निर्माण किया गया है और इसकी आवश्यकता भी थी। पहले दो हाल थे जिनको जोड़कर एक बनाया गया है। लोगों को कार्यक्रम आयोजन के लिए यह बेहतर स्थान मिलेगा। इसके अलावा यहां अन्य कई गतिविधियां हो सकेंगी।

इस अवसर पर क्लब महासचिव अश्विनी भाटिया, कोषाध्यक्ष सौरभ गांधी, संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल, सदस्य धीरज भंडारी, संजीव जैन, सुनीत जैन, हरनीत सिंह, विशाल हांडा, राजीव गोयल, विकास चौना, संजीव वालिया, डा. नीरज पराशर, नरेश साही, नवल सूद व अन्य मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने क्लब चेयरमैन शैलेंद्र खन्ना की प्रशंसा की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने क्लब चेयरमैन शैलेंद्र खन्ना की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। इनमें कुछ न कुछ नया, सुंदर और बेहतर करने की हर समय ललक रहती है और यह मेरे छोटे भाई की तरह हैं। कुछ नया कर वहीं कर सकता है जिसके पास क्रिएटीविटी हो, क्रिएटीविटी होगा और करने का अवसर नहीं मिलेगा। क्रिएटीविटी शैलेंद्र खन्ना में थी और आप सदस्यों ने इन्हें चेयरमैन बना दिया जिस कारण इन्हें काम करके दिखाने का अवसर मिला।

सफलता हमेशा क्षमता और अवसर से मिलती है : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर आदमी में कोई न कोई क्षमता होती है। सफलता हमेशा क्षमता और अवसर से मिलती है, यदि आप में क्षमता है और आपको अवसर नहीं मिला तो सफलता नहीं मिलेगा, इसी प्रकार यदि अयोग्य व्यक्ति को अवसर मिलता है तो भी उसे सफलता नहीं मिलेगी। यह हम हर तरफ देखते हैं। सारे देश, प्रदेश व जिले में नजर दौड़ाकर देख सकते हैं कि अवसर तो मिला मगर किया कुछ नहीं। अनेकों लोग है जिन्हें अवसर मिला है मगर उन्होंने कुछ नहीं किया। अवसर लेने के लिए भी कई प्रकार के तंत्र-मंत्र लड़ाए जाते हैं। हमारी राजनीति में भी कई तरह के दांव लोग लगाते हैं। कई बार अवसर मिल भी जाता है मगर परिणाम शून्य ही होता है, इसलिए दोनों का मिलना जरूरी है। हमारा संसार क्रिएटिव लोगों से ही भरा हुआ है। मानव ने धीरे-धीरे विकास के रथ को आगे बढ़ाया और जो लोग करना चाहता है यह उन्हीं का कमाल है।

घूमने फिरने की जगह नहीं होने के कारण लड़कों की शादियां नहीं होती थी, अब हर तरफ रौनक : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि एक बार एक सज्जन ने लोगों के बीच उन्हें समस्या बताई कि अम्बाला के लड़कों की शादी नहीं होती क्योंकि यहां कोई घूमने-फिरने की जगह नहीं है, इसलिए कोई लड़की यहां ब्याह कर आना नहीं चाहती। मगर अब हमने अम्बाला छावनी में कई सुंदर स्थान घूमने-फिरने के बना दिए, सुभाष पार्क में तो महिलाएं व अन्य वर्गों के लोग झूमते-नाचते है और इसका लुत्फ उठाते है। फीनिक्स क्लब भी इस प्रकार लोगों को छू रहा है जहां सदस्य आते हैं।

Previous

हरियाणा सरकार ने मांगे राइट टू सर्विस कमीशन के लिए आवेदन, आयोग में भरे जाएंगे मुख्य आयुक्त एवं आयुक्त पदों के पद

Next

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू