20/12/25

आईटीआई अंबाला शहर में गूँजा 'पंच प्रण': विकसित भारत के संकल्प के लिए युवा हुए एकजुट

जे कुमार अम्बाला 20 दिसम्बर 2025 : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अंबाला शहर में पंच प्रण समारोह का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह राणा एवं उप प्रधानाचार्य वनिता सिंधु द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पंच प्रण के महत्व से अवगत कराया तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि पंच प्रण राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त संकल्प है, जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता एवं एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण पालन शामिल है। पंच प्रण युवाओं को देश के प्रति जिम्मेदार, आत्मनिर्भर एवं अनुशासित नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश सिंह राणा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पंच प्रण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पंच प्रण को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने कौशल, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान दें। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया |

जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: रूपए 1100, रूपए 750 एवं रूपए 500 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, नागरिक जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।

#ambala #iti #news #panch-prana-resonates #-city-youth-unite-to-pledge

Previous

आज अंतिम अवसर: राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन का आखिरी दिन

Next

गृह मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी