20/12/25

आज अंतिम अवसर: राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन का आखिरी दिन

जे कुमार अम्बाला, 20 दिसंबर, 2025: विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिलाओं के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने याद दिलाया है कि हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिए जाने वाले राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन करने का आज (20 दिसंबर) अंतिम अवसर है।

डीसी अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुषमा स्वराज अवार्ड पुरस्कार राशि 5 लाख व प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में सम्पर्क कर सकती है। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करें।

#ambala #news #dcambala #state-level-women-awards

Previous

राष्ट्रपति ने हैदराबाद में उद्यान उत्सव के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया

Next

आईटीआई अंबाला शहर में गूँजा 'पंच प्रण': विकसित भारत के संकल्प के लिए युवा हुए एकजुट