अम्बाला सिटी: मंडोर गांव के तालाब में मिला युवक का शव; क्षेत्र में सनसनी
जे कुमार अम्बाला सिटी, 8 अप्रैल 2026: अम्बाला शहर के नजदीकी गांव मंडोर में आज देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शव गांव में स्थित एक गद्दा फैक्टरी के पास वाले तालाब में देखा गया था। ग्रामीणों ने शव को देखकर तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शुरुआती जांच में युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई अन्य साजिश। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
#AmbalaCityNews #MandourVillage #DeadBodyFound #AmbalaCrime #BreakingNewsAmbala #HaryanaPolice #LocalNewsAmbala #AmbalaUpdate #CrimeInvestigation #AmbalaCity #ShockingNews #VillageNewsAmbala #PoliceActionAmbala
Previous
सशक्त और परिपक्व हो रहा है भारतीय लोकतंत्र : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
Next