02/06/25

पाकिस्तान के टुकड़े होने ही है, पीओके व बलूचिस्तान में जो स्थिति है वह इस ओर ईशारा कर रही है : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 02 जून

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर बलूच विद्रोहियों के कब्जे के दावे पर कहा कि पाकिस्तान के टुकड़े होने ही हैं।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान आठ अक्षरों से बना जबकि हिंदुस्तान नौ अक्षरों से बना है। नौ को जितना भी गुणा करें वह नौ रहेगा, उदाहरण के तौर पर नौ दुनी 18 में यदि 1 और 8 को जोड़ लिया जाए तो वह नौ ही रहेगा।

पाकिस्तान आठ अक्षरों से बना, आठ को यदि गुणा करें तो अंक घटते ही जाएंगे। उन्होंने कहा 25 साल के बाद पाकिस्तान आधा हो गया और 50 साल के बाद यह और आधा हो जाएगा। पाकिस्तान ने तो घटना ही है। पीओके और बलूचिस्तान की जो स्थिति है वह इस ओर इशारा कर रही है कि पाकिस्तान के टुकड़े शुरू होने का काम शुरू हो चुका है।

Previous

कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे साहब तो पीटे हुए मोहरे हैं और पीटे हुए मोहरों से कभी कुछ पूछा नहीं जाता : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Next

Coronavirus Alert: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने डराया; सक्रिय मामले 4000 के करीब