22/05/25

पाकिस्तान ने तो बिकना ही है, अब कौन-कौन खरीदार मैदान में है वह देखने की बात है, पाकिस्तान बिकने की कगार पर है : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 22 मई



हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से लगभग 41 हजार करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान ने तो बिकना ही है। अब कौन-कौन खरीदार मैदान में है वो देखने की बात है, मगर पाकिस्तान बिकने की कगार पर है।


आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान में महंगाई कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीज जैसे आलू, आटा, दाल, चावल सब महंगा हो गया है। पाकिस्तान इस समय गृह युद्ध के कगार पर है। सिंध व बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अलग होना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता यह उन्हें अपने साथ रख पाएंगे।

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान कि भारत और पाकिस्तान के बीच यूएई या साउथ अरब में शांति वार्ता हो सकती है पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब पाकिस्तान वाले क्या-क्या ख्याली पुलाव बना रहे है ये नहीं पता क्योंकि वो अपनी एक भी बात पर अडिग नहीं है। उन्होंने कहा पाकिस्तान रोज कॉन्फ्लिक्टिंग बयान दे रहे है इसलिए उनकी बातों पर कोई जवाब नहीं दिया जा सकता।

Previous

कांग्रेस को तकलीफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने इतने कम समय में काफी बड़ी उपलब्धि हासिल की है : मंत्री अनिल विज

Next

दूरसंचार विभाग ने साइबर धोखाधड़ी पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए "वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक" पेश किया