कांग्रेस को तकलीफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने इतने कम समय में काफी बड़ी उपलब्धि हासिल की है : मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 22 मई
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस को तकलीफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने इतने कम समय में काफी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस द्वारा देश भर के सदस्यों की मीटिंग बुलाने जिसमें उन्होंने मोदी सरकार को घेरने के लिए टीम 140 बनाने का ऐलान करने के सवाल पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस वालों को बहुत तकलीफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने इतने कम समय में काफी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने पाकिस्तान के नौ उग्रवादी ठिकाने तहस-नहस किए गए, 100 के लगभग मारे गए, कई रन-वे तबाह किए। अब ये कांग्रेस को सहन नहीं हो रहा, ये किसी की तरह पाकिस्तान की शह पर हमारे युद्ध के नायक को नीचा दिखाना चाहते है जबकि वो लोगों के दिलों में हैं।
बीएसएफ ने जम्मू सीमा पर पांच पाकिस्तानी चौकियां व आतंकी लॉन्च पैड भी खत्म किए जिस पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बिल्कुल करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐलान किया है कि हमने सीजफायर किया है, लड़ाई खत्म नहीं की। लड़ाई उस दिन खत्म होगी जिस दिन एक-एक उग्रवादी खत्म होगा।