अब "सेवा तीर्थ" नागरिक देवो भव से होगी देश की जनता की सेवा - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

एन.एस.बाछल, 14 फरवरी, भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसेवा ही राजनीति का मूल ध्येय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे चरितार्थ किया है। केन्द्र सरकार के प्रमुख कार्यालयों के परिसर को 'सेवा तीर्थ' नागरिक देवो भव का नाम देना इसी बात का परिचायक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में सेवा, सुशासन और समन्वय की त्रिवेणी ‘सेवा तीर्थ’ परिसर का उद्घाटन किया गया। यह परिसर प्रशासनिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव और बेहतर समन्वय का सशक्त प्रतीक है। आधुनिक तकनीक और पेपरलेस कार्य संस्कृति के जरिए यह व्यवस्था को और अधिक लोक हितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे एक अभूतपूर्व पहल बताया है।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता- जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज

Next

सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य - राज्यपाल मध्यप्रदेश