23/01/25

पराक्रम दिवस पर हरियाणा मंत्रिमंडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वप्रथम पराक्रम दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

 

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र में वायदे किए थे, वो एक-एक करके पूरे करने का काम किया जा रहा है। उसी कड़ी में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है। राज्य के आगामी बजट में इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी और बजट का प्रावधान किया जाएगा।

 

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर बच्चों के साथ लगाए “जयहिंद” के नारे

Next

पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की