03/01/26

आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी में नॉर्थ जोन टेनिस ट्रायल संपन्न; चयनित खिलाड़ी राई और एमडीयू में दिखाएंगे दम

जे कुमार अम्बाला छावनी, 3 जनवरी 2026: आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा नॉर्थ जोन टेनिस ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस ट्रायल प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य आगामी उत्तर क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना था।

चयनित खिलाड़ियों की सूची : पुरुष वर्ग: अभिजीत और हर्ष (गुरुनानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर), उपनिषद भारद्वाज (गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, पंचकूला) और बादल यादव (आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी)। ये खिलाड़ी 7 जनवरी से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई में होने वाले मैन्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

महिला वर्ग: मुस्कान, काजल और रुखसाना (स्टैंड बाई) (आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी)। ये खिलाड़ी एम.डी.यू. (रोहतक) में आयोजित होने वाले वुमैन्स टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करेंगी।

मार्गदर्शन एवं निर्णायक मंडल: शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से श्रीमती मोनिका (ऑब्जर्वर) और जीरकपुर अपेक्स टेनिस अकादमी के कोच श्री राजेश शर्मा ने निर्णायक और ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई।

प्राचार्या का संदेश: महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (प्रो.) अंजु बाला ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी हैं। उन्होंने 'स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन' के सिद्धांत पर जोर दिया। वहीं, स्पोर्ट्स कमेटी की सदस्य डॉ. अनीता गोदारा ने खिलाड़ियों को खेल के मैदान पर ईमानदारी, निष्पक्षता और शिष्टाचार बनाए रखने की शपथ दिलाई।

#AmbalaNews #AryaCollege #TennisTrials #NorthZoneTennis #SportsNews #AmbalaCantt #TennisTournament #KUKUniversity #YouthSports #HealthyLiving

Previous

मंत्री अनिल विज की विकास नीति: गांव गरनाला में लाखों की लागत से बनेगी आधुनिक आंगनबाड़ी और ओपन जिम

Next

समाधान शिविरों की समीक्षा: DC अजय सिंह तोमर ने गदौली के लिए गठित की विशेष समिति