नूरा हेल्थ के शोध सहयोगी ने नागरिक अस्पताल की केयर कम्पेनियन प्रोग्राम की तैयारियों की जांच की
जे कुमार अम्बाला छावनी, 4 अगस्त : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को बेहतर परामर्श उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे केयर कैम्पियन प्रोग्राम (Care Companion Program - CCP) के अंतर्गत नूरा हेल्थ की एक रिसर्च एसोसिएट का दौरा नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में प्रस्तावित है। यह दौरा विशेष रूप से गैर-संचारी रोगों (NCD) से संबंधित CCP गतिविधियों की निगरानी और मूल्यांकन हेतु किया जाएगा।
इस संबंध में CCP कार्यक्रम की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित किया गयाकरें। नूरा हेल्थ की रिसर्च एसोसिएट द्वारा अस्पताल में आयोजित CCP सत्रों की गुणवत्ता, मरीजों और उनके परिजनों की भागीदारी, और NCD क्लिनिक की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया जाएगा।
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि स्टाफ मरीजों और उनके परिजनों के लिए अच्छे और इंफॉर्मेटिव CCP सत्र आयोजित करें, जिससे उन्हें हाईपरटेंशन, डायबिटीज, हृदय रोग जैसे गंभीर गैर-संचारी रोगों की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन की जानकारी दी जा सके। इसके साथ ही NCD क्लिनिक का एक राउंड भी करवाया जाएगा, जिसमें व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, रेफरल सिस्टम और फॉलोअप प्रक्रिया को दर्शाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएमओ डॉक्टर पूजा पैंटल, डॉ. प्रगति सिंगला तथा नर्सिंग ऑफिसर रीना रानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि “NCD जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता और सही जानकारी देना बेहद जरूरी है। CCP जैसे कार्यक्रम मरीजों को सशक्त बनाते हैं और बेहतर परिणाम लाने में सहायता करते हैं। अस्पताल स्तर पर हम सभी स्टाफ को नियमित रूप से प्रशिक्षित कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्रभावी हो।”
केयर कैम्पियन प्रोग्राम का उद्देश्य मरीजों और उनके देखभाल करने वालों को ऐसे व्यवहार और ज्ञान से लैस करना है, जो उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिवार को यह सिखाते हैं कि discharge के बाद किस तरह से देखभाल करनी है ताकि पुनः अस्पताल में भर्ती की जरूरत न पड़े।
#healthdepartment #ambala #haryana #Carecompanionprogram