अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हज यात्रा की कामना की
आरएस अनेजा, 29 अप्रैल नई दिल्ली
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले सभी 1,22,518 यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
लखनऊ से 288 और हैदराबाद से 262 यात्रियों के साथ पहली उड़ान रवाना हुई। केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार एक सहज और निर्बाध हज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एक सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हज यात्रा की कामना की।
Previous
भारत और मिस्र ने कौशल विकास में रणनीतिक सहयोग के माध्यम से संबंधों को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया
Next