05/07/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 05 जुलाई नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी


त्रिनिदाद एवं टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अर्जेंटीना रवाना हुए PM मोदी

केंद्र सरकार ने किया वक्फ कानून का नया नियम नोटिफाई, अब हर संपत्ति का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

गुजरात से बड़ी कार्रवाई: 250 अवैध बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट, हाथों में लगी हुई थीं हथकड़ियां

'भारत अपनी शर्तों पर चर्चा करता है', ट्रंप के टैरिफ की डेडलाइन पर बोले पीयूष गोयल

हंगामेदार होगा संसद का मॉनसून सत्र! कांग्रेस चाहती है सरकार भारत-चीन संबंधों पर करें चर्चा

मिशन पर गया था, लौटा नहीं… ईरान हमले के बाद B-2 बॉम्बर लापता! US में सन्नाटा

‘भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे’, सीएम फडणवीस ने मनसे को दी चेतावनी, FIR हुई दर्ज

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला, कीव में घुसे 550 ड्रोन; 11 मिसाइलों से कई ठिकाने तबाह

Amit Shah Gujarat Visit: आज देश को मिलेगी पहली राष्ट्रीय सहकारी यूनिवर्सिटी, शाह रखेंगे नींव

ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का एमपी सरकार से सवाल: 13% पद होल्ड हैं, इन पर नियुक्तियों में क्या दिक्कत है; मुख्य सचिव से एफिडेविट मांगा

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो: भाजपा बोली- ये घिनौनी हरकत, महिलाओं का अपमान; कांग्रेस कल से बिहार की महिलाओं को बांटेगी

हिमाचल प्रदेश में NIA की रेड: रातों-रात करोड़पति बना कम्युनिकेशन सेंटर मालिक हिरासत में, खालिस्तानी फंडिंग का शक

DGCA ने मार्च में एअर इंडिया एक्सप्रेस को फटकारा था: एयरलाइन ने फर्जी A320 के इंजन कंपोनेंट्स नहीं बदले थे और फर्जी रिपोर्ट बनाई थी


केरल में फिर उभरा निपाह वायरस: मलप्पुरम और पलक्कड़ में दो मामले, तीन जिलों में अलर्ट

Weather Report: अगले 2 दिन होगी भारी बारिश… IMD ने जारी किया अलर्ट, केदारनाथ यात्रा रोकी, हिमाचल में अब तक 37 की मौत

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका खारिज की, वकील बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

गुकेश से हारने के बाद कार्लसन के बदले तेवर, पहले कहा कमजोर खिलाड़ी, अब बोले- 'खेलने में मजा नहीं आ रहा'

इंग्लैंड को 407 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया की ठोस शुरुआत, 244 रनों की हुई बढ़त

        

पीएम मोदी बोले- त्रिनिनाद की प्रधानमंत्री कमला बिहार की बेटी, राम मंदिर का मॉडल, महाकुंभ का जल गिफ्ट किया; कहा- भारतीय प्रवासी दिल में रामायण लाए


हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं...', त्रिनिदाद और टोबैगो में PM मोदी बोले- हम सिर्फ खून और सरनेम से नहीं जुड़े


उप सेना प्रमुख बोले- एक बॉर्डर, तीन दुश्मन, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने हमें हथियारों की टेस्टिंग लैब समझा; तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन दिए


'भारत-पाक संघर्ष में अपने हथियारों की टेस्टिंग कर रहा था चीन', ऑपरेशन सिंदूर पर उप सेना प्रमुख का बड़ा बयान,उन्होंने कहा, "पाकिस्तान मोर्चे पर सामने था, वहीं चीन उसे हर संभव मदद दे रहा था। हालांकि, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। पिछले पांच सालों में पाकिस्तान जिन हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है, उनमें से 81 फीसदी चीन के हैं


एक साथ तीन दुश्मनों से जंग; सेना बोली- ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की और चीन भी थे पाक के साथ


मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका खारिज की


अमित शाह का पुणे दौरा; 'श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा' की प्रतिमा का किया अनावरण,हाल फिलहाल में यह अमित शाह का महाराष्ट्र का पांचवां दौरा है, जो राज्य में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले हो रहा है। राज्य में इस साल अक्तूबर-नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है।


मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: हाईकोर्ट ने ईदगाह को ‘विवादित ढांचा’ मानने से किया इनकार, हिंदू पक्ष को झटका


इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट दी है, जिसके अनुसार बीजेपी को पहली बार महिला अध्यक्ष मिल सकती है। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। उनकी हाल ही में पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से हाल ही में बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात हुई थी। इसलिए, उनके नाम की चर्चा शुरू हुई  हैं

आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम नाम, डी. पुरंदेश्वरी, जिनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश से सांसद हैं और राज्य में बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. उन्हें सुषमा स्वराज जैसी एक प्रभावशाली वक्ता के रूप में जाना जाता है. तेलुगु, तमिल, हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच जैसी कई भाषाओं पर उनकी बेहतरीन पकड़ है, जो उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है


महाराष्ट्र: गुटखा पर पाबंदी बेअसर? भाजपा विधायक पाचपुते बोले- विधान भवन तक थूक के दाग, FDA पर लगाए गंभीर आरोप,पाचपुते ने महाराष्ट्र एफडीए पर गुटखा पाबंदी लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विधान भवन तक गुटखे के दाग हैं।अगर लोग यहां नहीं रुक रहे, तो राज्य में कैसे रुकेंगे?

मुंबई में कबूतरों से फैल रही बीमारियों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने BMC को कबूतर-खानों को बंद करने का आदेश दिया है। 51 कबूतर-खानों पर कार्रवाई शुरू होगी। जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसी तरह की समस्या को लेकर दिल्ली में भी याचिका दाखिल हुई है जिसकी सुनवाई लंबित है

जज यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ी, पद से हटाने के प्रस्ताव पर विपक्षी दलों की मिली मंजूरी

हिमाचल-मानसून सीजन में 43 की मौत, ₹500 करोड़ का नुकसान, लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद; प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

राजस्थान का मौसम अपडेट,खूब बरस रहा मॉनसून; शुक्रवार को 3जिलों में अति भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट,जालोर में 5 इंच से ज्यादा बरसात,

‘शुक्रवार से दुनियाभर के देशों को टैरिफ पत्र भेजने जा रहे हैं’, India-US ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर

इतिहास

1947: ब्रिटिश संसद में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम (Indian Independence Act) पेश किया गया।

1954: BBC ने अपना पहला टेलीविज़न समाचार बुलेटिन प्रसारित किया।

1954: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।

1968: भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से भारत पहुंची।

1994: जेफ बेजोस ने अमेज़न की स्थापना की।

1998: तमिलनाडु के महाबलीपुरम में डॉल्फ़िन सिटी का उद्घाटन हुआ।
*================================*

Previous

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने कई संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची

Next

हरियाणा सरकार का महिला अनुबंधित कर्मचारियों को तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे दो आकस्मिक अवकाश