हरियाणा सहित 19 राज्यों में एसआईआर पर मंत्री अनिल विज का चुनाव आयोग को साधुवाद दिया, कहा – “मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण होना बहुत जरूरी”

अम्बाला/चंडीगढ़, 15 मई- चुनाव आयोग ने तीसरे चरण में देश के 19 राज्यों में एसआईआर कराने जिनमें हरियाणा भी शामिल है की घोषणा की जिसका ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्वागत करते हुए कहा कि हम पूरी तरह से तैयार है, इसके लिए वह चुनाव आयोग को साधुवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने जो मतदाता सूची के शुद्धीकरण का कार्य सारे देश में कर रहे हैं। अब 20-20 वर्ष से जो काम नहीं हुआ, बहुत सारे लोग बाहर चले गए हैं, कईयों की मृत्यु हो गई जिनके नाम नहीं कटे हैं। बहुत सारे लोग जिनका हक नहीं बनता वह भी कोई न कोई तिकड़म बनाकर अपनी वोट बना ली। तो मतदाता सूचियों का सही होना बहुत जरूरी है।

Previous

एस.ए. जैन स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता सत्र: सुहार्थ फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को किया सशक्त

Next

अंबाला साइबर सेल का सराहनीय कार्य: 13.5 लाख के 75 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए