09/09/25

जी.एम.एन. अम्बाला कॉलेज के वाणिज्य विभाग में प्रोफेशनल एथिक्स पर सेमिनार

जे कुमार, अम्बाला 9 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा “प्रोफेशनल एथिक्स” विषय पर एक सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दलबीर सिंह (I.O.B.) तथा डॉ. अजय डोगरा (सी.ए. एवं सहायक प्राध्यापक, चितकारा यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष राममूर्ति सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।



कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष राममूर्ति द्वारा औपचारिक स्वागत भाषण से किया गया। सेमिनार में दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को व्यवसायिक नैतिकता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार प्रोफेशनल एथिक्स कार्यक्षेत्र में सफलता और विश्वास की नींव है।



डॉ. अजय डोगरा ने अपने संबोधन में व्यवसायिक जगत की चुनौतियों, शिक्षा में नैतिक मूल्यों, सेवाओं की गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि तथा प्रभावी नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि नैतिकता के बिना किसी भी व्यवसाय का दीर्घकालिक स्थायित्व संभव नहीं है।



इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान और कौशल के साथ यदि नैतिक मूल्य जुड़ जाएँ तो ही वास्तविक सफलता प्राप्त होती है। प्रोफेशनल एथिक्स न केवल कार्यक्षेत्र में विश्वास पैदा करता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन का हिस्सा बनाएं।



अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए राममूर्ति ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होती हैं। विद्यार्थियों ने भी सेमिनार को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।


#ambala #gmncollege #news #seminar

Previous

जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बुनियादी सेवाओं को सुचारू करने के लिए तत्परता के साथ करें कार्य

Next

100 टीबी मरीजों को इन्नर व्हील क्लब अम्बाला ने नागरिक अस्पताल मे बांटा राशन