24/03/25

अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमानों की उड़ान सुरक्षा के लिए बैठक आयोजित

आरएस अनेजा, 24 मार्च नई दिल्ली

अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमानों की उड़ान की सुरक्षा के दृष्टिगत आज अम्बाला मंडलायुक्त अंशज सिंह के साथ एयरफोर्स तथा जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों की बैठक हुई।

इस मौके पर एयरफोर्स स्टेशन से आए अधिकारी ज्योत्सना चिकारा ने बैठक के दौरान समिति के सदस्यों को अवगत करवाया कि पंजोखरा साहिब गांव स्थित एसडब्ल्यूएम प्लांट के पास विभिन्न एजेन्सियों द्वारा अवैध रूप से कूड़ा करर्कट गिराए जाने बारे, गांव धूलकोट के नजदीक सिंचाई विभाग की ड्रैंनों की सफाई न होने के चलते व उसमें कू ड़ा-करर्कट गिराए जाने बारे तथा एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक उचे पेड़ों की छटनी से सम्बध्ंिात समस्याओं बारे अवगत करवाया।

उन्होनें कहा कि इन क्षेत्रों में कू ड़ा-करर्कट गिरने से पक्षी यहां पर आकर बैठ जाते है, जिसके चलते कई बार हवाई जहाजों के उड़ान व उतरने के दौरान इंजन से टकराने की सम्भावना रहती है, जोकि सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। मंडलायुक्त अंशज सिंह ने इन सभी विषयों बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए सम्बधिंत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने गांव पंजोखरा साहिब स्थित एसडब्ल्यूएम प्लांट के पास विभिन्न एजेन्सियों द्वारा अवैध रूप से कूड़ा करर्कट गिराए जाने बारे विषय पर डीडीपीओ से जानकारी हासिल करते हुए कहा कि यहां पर अवैध रूप से कूड़ा करर्कट नहीं गिरना चाहिए। नगर निगम या सम्बधिंत विभाग इस बात का ध्यान रखे, इसके साथ-साथ धूलकोट के नजदीक जो ड्रैनें है उनकी सिंचाई विभाग बेहतर तरीके से सफाई करवाना सुनिश्चित करें, वहंा से गाद निकलवाना सुनिश्चित करें और नगर निगम भी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दुकानदार या अन्य वहां पर डै्रनों में कूड़ा-करर्कट न गिराए।

उन्होनें कहा कि जब ड्रैन की सफाई का कार्य किया जाए तो उस समय एयरफोर्स के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्य करवाएं और इस कार्य हेतू उनकी संतुष्टि भी लें। उन्होनें कहा कि इस पूरे कार्य की एसडीएम भी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में जो पेड़ उचे है उनकी छटनी का कार्य कैन्टोनमेंट बोर्ड के माध्यम से एयरफोर्स अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद् के तहत यदि कोई उनका क्षेत्र आता है तो उस कार्य को वे करवाएं। उन्होंने कहा कि हवाई उड़ान की सुरक्षा के तहत इन सभी कार्यो को बेहतर समन्वय के साथ करें।

इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एयरफोर्स से ज्योत्सना चिकारा, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीएफओ राजेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अभियन्ता सिंचाई विभाग कृष्ण भुक्कल के साथ-साथ अन्य सम्बधिंत अधिकारीगण मौजूद रहें।

Previous

अम्बाला वीटा मिल्क प्लांट स्थानांतरित करने को लेकर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने की समीक्षा बैठक

Next

नई दिल्ली में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में "युगे युगीन भारत" नया राष्ट्रीय संग्रहालय बनेगा