24/03/25

अम्बाला वीटा मिल्क प्लांट स्थानांतरित करने को लेकर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने की समीक्षा बैठक

अम्बाला, 24 मार्च (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीटा मिल्क प्लांट अंबाला शहर के स्थानांतरण के दृष्टिगत सोमवार को अपने कार्यालय मे आयोजित सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए वीटा मिल्क प्लांट स्थानांतरित करने को लेकर किए गए कार्यो की समीक्षा की और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने वीटा मिल्ट प्लांट अंबाला शहर को स्थानांतरित करने को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से भूमि का चयन के साथ जो अन्य औपचारिकताएं एवं अन्य जो कार्य किए जाने है उनकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य से जुडे सम्बंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ तमाम औपचारिकताएं पुरी करते हुए इस कार्य में तेजी लाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डा0 ब्रहमजीत सिंह, एसडीएम दर्शन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी विकास, वीटा से राकेश कुमार व मिनाक्षी के साथ-साथ अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Previous

लेन ड्राईविंग के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 27 भारी वाहनों के चालान

Next

अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमानों की उड़ान सुरक्षा के लिए बैठक आयोजित