29/04/25

भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए जस्टिस बीआर गवई, 14 मई को संभालेंगे पद

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (अभी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को जस्टिस बीआर गवई को देश का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया। वे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश होने के साथ ही दूसरे दलित चीफ जस्टिस हैं। जस्टिस केजी बालकृष्णन जनवरी, 2007 में पहले दलित चीफ जस्टिस बने थे।

मौजूदा CJI संजीव खन्ना 13 मई को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस गवई 14 मई को पदभार संभालेंगे। हालांकि, उनका कार्यकाल सिर्फ 7 महीने का होगा। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक जस्टिस गवई 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट जज बने थे। उनके रिटायरमेंट की तारीख 23 नवंबर, 2025 है।

Previous

पंजाब ने रोका भाखड़ा का पानी, सीएम मान बोले- हमारे पास एक बूंद फालतू नहीं; सीएम सैनी बोले जनता को भ्रमित कर रहे पंजाब के सीएम

Next

CAR-T सेल थेरेपी को 10 गुना सस्ता बनाएगा एम्स, रक्त कैंसर के उपचार में मिलेगी मदद