दैनिक खबर: आज 17 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान:
अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी, अमित शाह ने रवाना की 1300 किमी की बाइक रैली, शाम को 'आशीर्वाद के दीये' जलाने की तैयारी
मुंबई में ₹1.12 करोड़ के 'डिजिटल अरेस्ट' मामले में आईआईटी ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार:
बुजुर्ग को आधार के नाम पर डराकर दो हफ्ते तक किया गया था डिजिटल अरेस्ट
नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन पर फर्जी दावों को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज:
विश्व नेताओं के बीमार पड़ने की भ्रामक खबर को बताया फेक न्यूज, सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ दी चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो संदिग्ध आतंकी:
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में बुधवार रात सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गए, जो कश्मीर टाइगर्स या जैश से जुड़े हो सकते हैं।
राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड में तेज बारिश-लैंडस्लाइड:
देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय रहने के बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान के कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि दर्ज हुई।
समुद्र में चीन की नई चाल:
शंघाई शिपयार्ड में बन रहा दुनिया का पहला अनोखा 'मदरशिप', 4 बड़ी ड्रोन सबमरीन ले जाने और तैनात करने में सक्षम
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों में रूस-ईरान की साठगांठ का बड़ा खुलासा:
रूसी जासूसी सैटेलाइट्स ने की मैपिंग, सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस हमले में मिली थी मदद
ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका से 'गायब' हो गई 12 लाख करोड़ टन बर्फ:
वैज्ञानिक पत्रिका 'साइंटिफिक डेटा' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1979 से अब तक ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका के ग्लेशियरों से 12.5 ट्रिलियन टन बर्फ पिघल चुकी है, जिससे दुनिया भर के वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है।
हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की बड़ी गुहार :
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच मिसाइल डिफेंस सिस्टम कम पड़ने पर सऊदी अरब ने फ्रांस, ब्रिटेन, पाकिस्तान और मिस्र से हवाई रक्षा सहायता की अपील की है।
म्यांमार में जातीय सशस्त्र समूहों:
को ड्रोन ट्रेनिंग देने के आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक ने राउज एवेन्यू विशेष एनआईए कोर्ट में लगाई डिफॉल्ट जमानत याचिका: अदालत ने एनआईए को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
डूसू चुनाव पर कन्हैया कुमार का बड़ा हमला:
एनएसयूआई प्रभारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन और सत्ताधारी दल पर लगाए आरोप, कहा- छात्र राजनीति को कमजोर कर सीमित किए जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार
दिल्ली के 4 जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई:
रोहिणी, उत्तर-पश्चिम, बाहरी और बाहरी-उत्तर में अतिरिक्त पिकेट तैनात, संवेदनशील इलाकों और बाजारों में दिन-रात सघन चेकिंग अभियान जारी
रोहतक में एसीबी की बड़ी कार्रवाई:
जोनल मार्केटिंग इन्फोर्समेंट ऑफिस का क्लर्क ₹40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एग्रो फूड कंपनी का लाइसेंस बनाने के एवज में मांगी थी रकम
हरियाणा में तड़के बारिश और तेज हवाओं का कहर:
हिसार में बह गई 5 हजार किलो मूंगफली, फतेहाबाद में बिजली गिरने से महिला की मौत और 17 जिलों में अलर्ट जारी
सोनीपत में पानी के गड्ढे से 6 साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप:
परिजनों ने जताया हत्या व दुष्कर्म का अंदेशा, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले दर्ज किया केस
फतेहाबाद में मकान पर गिरी आसमानी बिजली:
फतेहाबाद जिले के गांव खजूरी जाटी में तेज बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से कमरे की छत ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला नन्हीं देवी की दर्दनाक मौत हो गई।
बराड़ा में जिला नगर योजनाकार दस्ते की बड़ी कार्रवाई,
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते ने बराड़ा के विभिन्न गांवों में लगभग 12 एकड़ में विकसित चार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़-फोड़ की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों, नीवों और पक्की सड़कों के जाल को ध्वस्त कर दिया।
खरीफ सीजन 2026-27:
खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के दौरान धान खरीद को पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी बनाने के लिए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सीजन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
फरीदाबाद में वाहन चोरों के 5 गिरोह का भंडाफोड़:
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वाड ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर 1 जेसीबी, 3 ऑटो और 17 दोपहिया वाहनों सहित 21 चोरी की गाड़ियां बरामद
Previous
जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, एफआईआर दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड
Next