चंडीगढ़: पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या; PGI में मौत के बाद FIR दर्ज
चंडीगढ़, 28 अगस्त (अन्नू): चंडीगढ़ से पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की किडनैपिंग के बाद निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनजीत के दो जानकारों (शुभी और पिंदा) ने उसे सेक्टर-34 में मिलने के बहाने बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर पंजाब के मोरिंडा ले गए। वहां आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर शहतूत के पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया।
गंभीर रूप से झुलसी मनजीत को चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 2 महीने तक होश और बेहोशी के बीच जूझने के बाद 26 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।
1 महीने बाद आया था होश, खरड़ पुलिस पर बयान न दर्ज करने के आरोप; अब चंडीगढ़ में FIR:
कंबल डालकर बचाई थी जान: 3 जुलाई की देर रात वारदात के बाद आरोपी मनजीत को जलता छोड़कर फरार हो गए थे। एक परिचित ने कंबल से आग बुझाकर उसे मोरिंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मोहाली और फिर 9 जुलाई को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
5 अगस्त को आया था होश: मां कांता देवी का आरोप है कि 5 अगस्त को होश में आने पर मनजीत ने बयान देने की इच्छा जताई थी। PGI पुलिस चौकी ने खरड़ सदर थाने के ASI लखविंदर सिंह को सूचित भी किया, लेकिन पुलिस बयान दर्ज करने नहीं पहुंची।
पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस का पक्ष: परिजनों का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने 2 महीने तक हत्या के प्रयास का केस दर्ज नहीं किया। वहीं, मोहाली के DSP (खरड़) ईशान सिंगला का कहना है कि वारदात का मुख्य घटनास्थल सेक्टर-34 (चंडीगढ़) होने के कारण खरड़ पुलिस ने पीड़िता की मां को पूरा सहयोग दिया और खुद साथ जाकर सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज करवाया।
चंडीगढ़ पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी शुभी और पिंदा के खिलाफ किडनैपिंग व मर्डर की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-34 से लेकर मोरिंडा तक के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
#ChandigarhNews #ManjeetKaur #PunjabNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #JusticeForManjeetKaur #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
DRI ने उत्तर-पूर्वी सीमा पर दो ऑपरेशन्स में 76 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट्स ज़ब्त कीं
Next