‘ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम, राजनीति में अब कभी नहीं बना पाएंगी जगह’ — ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 22 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान कि कि दिल्ली में भाजपा की सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हारे और पिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है, उनकी असलियत लोगो के सामने आ गई है और अब वो कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी।

मंत्री अनिल विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अम्बाला में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीदी स्मारक का दौरा मुख्यमंत्री द्वारा किया गया जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री नायब सैनी जी लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से उन्होंने देखा है और मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए शहीदों के प्रति बहुत बड़ा सम्मान है।

Previous

"राहुल गांधी की तरह मटरगश्ती नहीं, 20 अरब का निवेश लाए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के 'नौटंकी' वाले बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पलटवार"

Next

ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान