CBI की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में CGST सुपरिंटेंडेंट और कंसल्टेंट गिरफ्तार; 10 लाख लेते रंगे हाथ दबोचा
नई दिल्ली/रायगढ़, 12 सितंबर (अन्नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायगढ़ के आयुक्त कार्यालय (भूमि एवं भवन अनुभाग) के अधीक्षक (सुप्रिंटेंडेंट) तथा एक CGST कंसल्टेंट को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, दोनों आरोपियों को 10 सितंबर 2026 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और 11 सितंबर 2026 को सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
1 करोड़ रुपये की घूस का था मामला, जाल बिछाकर पकड़ा; जानें सीबीआई प्रेस रिलीज के मुख्य बिंदु:
रीडेवलपमेंट परियोजना की NOC के लिए मांगी घूस: सीबीआई के अनुसार, न्यू पनवेल में एक निजी रियल्टी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड की शिकायत पर 9 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था। कंपनी ने सेक्टर 17, न्यू पनवेल में दो इमारतों के पुनर्विकास (Redevelopment) का काम शुरू किया था, जिसमें 24 फ्लैट CGST और सेंट्रल एक्साइज रायगढ़ कमिश्नरेट के थे। आरोपी सुप्रिंटेंडेंट ने रीडेवलपमेंट के लिए NOC देने और फ्लैट सौंपने के बदले 1 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
किश्तों में तय हुई थी रिश्वत की रकम: शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी अधिकारी ने 10 सितंबर 2026 को 10 लाख रुपये नकद, आरोपी लोक सेवक द्वारा खरीदे गए फ्लैट के डाउनपेमेंट के रूप में 20 लाख रुपये और DG HRD CGST नई दिल्ली के अन्य अधिकारियों के लिए बाद के चरण में 70 लाख रुपये की मांग रखी थी।
10 लाख रुपये लेते दबोचे गए आरोपी: सीबीआई की टीम ने 10 सितंबर 2026 को ट्रैप (जाल) बिछाया। इस दौरान आरोपी सुप्रिंटेंडेंट ने शिकायतकर्ता को रिश्वत के 10 लाख रुपये मौके पर मौजूद CGST कंसल्टेंट को सौंपने का निर्देश दिया। सीबीआई ने दोनों को वहीं रंगे हाथ धर दबोचा।
मामले में जांच जारी: सीबीआई ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और अधिकारियों की भूमिका की गहनता से आगे की जांच जारी है।
#CBIAction #CGSTRaigarh #BriberyCase #CBIArrest #NewPanvel #CorruptOfficial #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
UKSSSC ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई; पूर्व CM के पूर्व OSD चंदन सिंह जीना के ठिकानों से ₹1.28 करोड़ की संपत्ति जब्त व फ्रीज
Next