मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने बुद्ध पूर्णिमा पर दीं मंगलकामनाएं

एन.एस.बाछल, 01 मई, भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा की मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन आत्मानुशासन, सहिष्णुता और करुणा का संदेश देता है। सांची स्तूप उनकी शिक्षाओं की विरासत का प्रतीक है, जो विश्व को शांति और सह अस्तित्व की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से भगवान बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात कर सद्भाव और समरसता के प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

राष्ट्रपति को हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के बाद गरिमामय विदाई दी गई

Next

मोगा डीसी ऑफिस पर खालिस्तानी झंडा फहराने के दोषियों को सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला