मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने सिख गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं
एन.एस.बाछल, 30 अप्रैल, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के तृतीय गुरु, सेवा और परोपकार के प्रतीक, गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु अमरदास जी ने सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए 'पहले पंगत फिर संगत' की परंपरा को सशक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरू अमरदास जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करते हुए नारी गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिलाया। उनकी अमूल्य शिक्षाएं हर काल में अनुकरणीय रहेंगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
हरियाणा मौसम अपडेट: अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में हुई ओलावृष्टि, 5 मई तक बारिश का अलर्ट
Next